प्रधानाचार्या ने की सरकारी स्कूल की कायापलट
*🔮आप भी बदलना चाहते हो स्कूल की काया तो चले आइए राजस्थान के लालपुर गांव में* झुंझुनूं. स्कूल की कायापलट कैसे की जाती है, कैसे बोर्ड का परिणाम सुधारा जा सकता है, कैसे खेलों में अव्वल रहते हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हो तो राजस्थान के लालपुर गांव बड़ा उदाहरण है। यहां की एक महिला प्रचार्या सुमन ना केवल स्कूल के भवन की कायापलट करने में लगी हुई है, बल्कि बोर्ड का परिणाम सुधारने के साथ नामांकन भी बढ़ा रही है। इसमें सुमन का पूरा साथ दे रहे हैं वहां के ग्रामीण और पूरा स्टाफ। lalpur school rajasthan शहर से करीब दस किलोमीटर दूर छोटा सा गांव लालपुर। यहां सरकारी विद्यालय बारहवीं तक है, लेकिन भवन एकदम जर्जर। बरसात में हर समय गिरने का डर। बच्चों के लिए नए भवन के लिए स्टाफ ने पहल कर 51 हजार रुपए एकत्रित कर दिए। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो अपने बच्चों के भविष्य के लिए वे कब पीछे हटने वाले थे। पूरे गांव में मीटिंग हुई। तय हुआ गांव का हर परिवार अपनी क्षमता के अनुसार विद्यालय के विकास के लिए राशि देगा। किसी ने सौ रुपए दिए तो किसी ने पांच लाख रुपए जेब से निकालने में बिल्कुल भी संकोच नहीं क...