Posts

Showing posts from November, 2019

हरमाड़ा स्कूल में छोटे बच्चों ने लगाया विज्ञान मेला

Image
Science Fair in GSSS Harmara किसी ने ठीक ही कहा है प्रतिभा कभी भी उम्र की गुलाम नहीं होती है और इसे आज चरितार्थ कर दिखाया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरमाड़ा  के कक्षा 6 से 8 के नन्हे मुन्ने बच्चो ने । इन नन्हे मुन्ने बच्चों ने विज्ञान मेले में एक से बढ़ कर एक मोडल स्वयं बना कर प्रदशित किया ,प्रकाश का अपवर्तन ,प्रकाश का परावर्तन के बारे में नियमो को मोडल की सहायता से बखूबी समझा रहे बच्चे 12 वि के विज्ञान वर्ग के छात्रों को भी पीछे छोड़ते नजर आये । बच्चो द्वारा मेग्नेटिक ट्रेन एवं टेलिस्कोप ने दर्शको को बहुत अधिक आकर्षित किया वहीं 10 किलों को एक किल पर संतुलित करना किसी जादू से कम नजर नहीं आ रहा था । मेले का अवलोकन प्रधानाचार्य श्री बच्चू सिंह ,भौतिक विज्ञान के व्याख्याता श्री मनीष गोयल ,गणित के वरिष्ठ अध्यापक श्री जयराम ,लेखा शास्त्र के व्याख्याता श्री महेंद्र सिंह एवं स्कूल प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा किया गया । भौतिक विज्ञान से सम्बंधित मॉडल के अतिरिक्त बच्चों द्वारा जीव विज्ञानं के मोडल ह्रदय एवं मानव शरीर का भी प्रदर्शन किया गया । "बच्चों  में तमाम प्रतिभा छुपी...